Aether Industries ने आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी, जानिए अहम बातें

सूरत स्थित स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Aether Industries ने सेबी में अपने आईपीओ की मंजूरी के लिए अर्जी दाखिल कर दी है.

अपडेटेड Dec 29, 2021 पर 4:57 PM
HDFC Bank Ltd और Kotak Mahindra Capital इस आईपीओ के बुकरनिंग लीड मैनेजर है।

सूरत स्थित स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Aether Industries ने सेबी में अपने आईपीओ की मंजूरी के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। इस आईपीओ में 757 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा और 25.7 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल होगा।

इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर Purnima Ashwin Desai अपनी हिस्सेदारी बेचेंगी। HDFC Bank Ltd और Kotak Mahindra Capital इस आईपीओ के बुकरनिंग लीड मैनेजर हैं।

आईपीओ से जुटाए गए पैसे में से 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट की फंडिंग में किया जाएगा जबकि 211.40 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा। वहीं 165 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की कैपिटल जरुरत को पूरा करने में होगा। बता दें कि सितंबर 2021 तक कंपनी के ऊपर 223.73 करोड़ रुपये का कर्ज था।


Mazagon Dock Shipbuilders ने अंतरिम डिविडेंड को दी मंजूरी, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट

कंपनी की स्थापना 2013 में हुई । कंपनी एडवांस इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether की दो ईकाईयां है। कंपनी की एक ईकाई करीब 3,500 वर्ग मीटर में फैली है जिसमें उसकी रिसर्च एंड डेलवपमेंट यूनिट के साथ ही एनालिटिकल साइंस लैबोरेटरी, पायलेट प्लांट , CRAMS फैसिलिटी और हाइड्रोजेनेशन ईकाई स्थित है। कंपनी की दूसरी ईकाई 10,500 वर्ग मीटर में फैली हुई है जो मुख्यत: उत्पादन ईकाई है। इसकी उत्पादन क्षमता 6,096 MT प्रति वर्ष है।

सितंबर 2021 तक के 6 महीने में कंपनी की कुल आय 295.65 करोड़ रुपये रही थी जो कि इसके पिछले साल 227.71 करोड़ रुपये पर रही थी। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 33.01 करोड़ रुपये से बढ़कर 57.51 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि एबिटडा मार्जिन 23.10 फीसदी से बढ़कर 30.83 फीसदी पर पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।