Mazagon Dock Shipbuilders ने अंतरिम डिविडेंड को दी मंजूरी, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर 2022 में Mazagon Dock का शेयर लिस्ट हुआ था। अब तक यह शेयर अपने इश्यू प्राइस 145 रुपये से बढ़कर 273 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है.

अपडेटेड Dec 29, 2021 पर 2:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी कमर्शियल जहाज भी बनाती है। Mazagon Dock को सरकार 2006 में मिनी रत्न श्रेणी में शामिल किया है।

सरकारी कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders ने सूचित किया है कि उसके बोर्ड ने मंगलवार 28 दिसंबर 2021 को हुई अपनी बैठक में कहा कि 7.10 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है।

बोर्ड ने यही भी एलान किया है कि इस अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए पात्रता निर्धारण के लिए 7 जनवरी 2020 रिकॉर्ड तिथी होगी।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि 28 दिसंबर को उसके बोर्ड ने 71 फीसदी यानी 7.10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दर से कुल 143.20 करोड़ रुपये के अंतरिम डिविडेंड के भुगतान को मंजूरी दे दी है। यह अंतरिम डिविडेंड वित्त वर्ष 2021-22 के लिए होगा।


सरकारी प्रोजेक्ट में नियमों के उल्लंघन पर सुनवाई के लिए दूरसंचार विभाग ने लांच किया पोर्टल, जानें किन कंपनियों को होगा फायदा

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर 2022 में Mazagon Dock का शेयर लिस्ट हुआ था। अब तक यह शेयर अपने इश्यू प्राइस 145 रुपये से बढ़कर 273 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है। लिस्टिंग से अब तक इस शेयर में 88 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं 2021 में अब तक यह शेयर 20 फीसदी भागा है।

बता दें कि Mazagon Dock Shipbuilders भारतीय नौसेना के वारशिप पनडुब्बी बनाती है और उसकी मरम्मत भी करती है। इसके अलावा कंपनी कमर्शियल जहाज भी बनाती है। Mazagon Dock को सरकार 2006 में मिनी रत्न श्रेणी में शामिल किया है। यह देश की अकेली शिपयार्ड कंपनी है जिसने भारतीय नौसेना के लिए डिस्ट्रॉयर और परंपरागत पनडुब्बी बनाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।