Aether Industries के शेयरों की लिस्टिंग NSE पर 9% प्रीमियम के साथ 704 रुपए पर

Aether Industries का इश्यू 6.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें सबसे ज्यादा बोली इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने लगाई थी

अपडेटेड Jun 04, 2022 पर 12:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Aether Industries के शेयरों का इश्यू प्राइस 642 रुपए था

Pratima Sharma

Aether Industries Share listing: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Aether Industries के शेयरों की लिस्टिंग आज प्रीमियम पर हुई है। कंपनी के शेयर NSE पर 9% प्रीमियम के साथ 704 रुपए पर हुई है। जबकि इसका इश्यू प्राइस 642 रुपए था। BSE पर Aether Industries के शेयरों की लिस्टिंग 706 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू 6.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने बोली लगाई थी।

एथर इंडस्ट्रीज अपने IPO से करीब 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 627 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए हैं। जबकि कंपनी के प्रमोटरों और अन्य शेयरधारकों की तरफ से 28,20,000 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) पेश किया गया था। एथर इंडस्ट्रीज ने आईपीओ खुलने से पहले सोमवार को एंकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपये जुटाए थे।


क्या करती है कंपनी

वर्ष 2013 में स्थापित कंपनी एडवांस इंटरमीडिए स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether की दो इकाइयां हैं। कंपनी की एक इकाई करीब 3,500 वर्ग मीटर में फैली है जिसमें उसकी रिसर्च एंड डेलवपमेंट यूनिट के साथ ही एनालिटिकल साइंस लैबोरेटरी, पायलट प्लांट, CRAMS फैसिलिटी और हाइड्रोजेनेशन इकाई स्थित है। कंपनी की दूसरी इकाई 10,500 वर्ग मीटर में फैली हुई है जो मुख्यत: उत्पादन इकाई है। इसकी उत्पादन क्षमता 6,096 MT प्रति वर्ष है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।