Affle India Shares: एफल इंडिया के शेयर मंगलवार 9 जुलाई को कारोबार के दौरान 9.4 फीसदी उछलकर 1,465 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) की ओर से 'Buy' रेटिंग दिए जाने के बाद एफल इंडिया के शेयरों में यह लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। ब्रोकरेज ने कहा कि उसे एफल इंडिया की ग्रोथ संभावनाएं काफी मजबूत दिख रही हैं। NSE पर सुबह लगभग 9:45 बजे, कंपनी के शेयर 6.3 प्रतिशत बढ़कर 1,425 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले तीन महीनों में एफल इंडिया के शेयर 26.5 प्रतिशत तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने निवेशकों को करीब 40 फीसदी रिटर्न दिया है।
