Stock market : दो दिनों की मुनाफावसूली के बाद, घरेलू बाजार 4 जनवरी को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। बाजार को आज बजाज ट्विन्स, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे लार्जकैप में आई खरीदारी से सपोर्ट मिला है। सुबह 11.45 बजे के आसपास बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 466.85 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 71,812.23 पर दिख रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी 128 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के के साथ 21,642.90 के स्तर पर दिख रहा था।
