FIIs के बाद अब रिटेल निवेशक भी बढ़ा रहे बाजार का सरदर्द, FY26 में की 5803 करोड़ रुपए की बिकवाली

वित्त वर्ष 2025 में हर महीनें औसतन 17.5 लाख नए निवेशक जुड़े। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में हर महीने जुड़ने वाले नए निवेशकों की संख्या गिर कर 13.5 लाख पर आ गई। कुल NSE निवेशकों की बात करें तो वित्त वर्ष 2025 में एनएसई में कुल निवेशकों की संख्या 11.3 करोड़ थी जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़ कर 12.9 करोड़ पर आ गई

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि बाजार तो गिरा है लेकिन इक्विटी पर भरोसा कायम है। रिकॉर्ड SIP इनफ्लो जारी है। गोल्ड-सिल्वर का नया आकर्षण बन गया है

पहले FII की बिकवाली बाजार के लिए सरदर्द बना हुआ था,अब रिटेल भी बाजार से दूर होते जा रहे हैं। 6 साल तक बाजार को संभालने वाले रिटेल अब नेट सेलर बन गए हैं। वित्त वर्ष 2026 में रिटेल की 5,803 करोड़ रुपए की बिकवाली देखने को मिली है। वहीं, वित्त वर्ष 2025 में रिटेल निवेशकों ने 1.25 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी की थी। बाजार जानकारों का कहना है कि हाई वैल्यूएशन, जियोपॉलिटिकल टेंशन और मार्केट के उतार-चढ़ाव की वजह से रिटेल निवेशक बाजार से दूरी बना रहे हैं।

रिटेल: IPO का क्रेज बरकरार

ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि आईपीओ बाजार में रिटेल निवेशकों का क्रेज बरकरार है। वित्त वर्ष 2025 में इन्होंने आईपीओ बाजार में 34,336 करोड़ रुपए का निवेश किया था। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में इन्होंने आईपीओ बाजार में 42,608 करोड़ रुपए डाले।


रिटेल का यू-टर्न!

हर महीने जुड़ने वाले नए निवेशकों को आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2025 में हर महीनें औसतन 17.5 लाख नए निवेशक जुड़े। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में हर महीने जुड़ने वाले नए निवेशकों की संख्या गिर कर 13.5 लाख पर आ गई। कुल NSE निवेशकों की बात करें तो वित्त वर्ष 2025 में एनएसई में कुल निवेशकों की संख्या 11.3 करोड़ थी जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़ कर 12.9 करोड़ पर आ गई।

बाजार गिरा भरोसा नहीं

ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि बाजार तो गिरा है लेकिन इक्विटी पर भरोसा कायम है। रिकॉर्ड SIP इनफ्लो जारी है। गोल्ड-सिल्वर का नया आकर्षण बन गया है। FY26 में 6 साल बाद रिटेल निवेशक नेट सेलर बने हैं। 6 साल लगातार खरीदारी के बाद रिटेल अब नेट सेलर बने हैं। हाई वैल्यूएशन देखकर रिटेल ने मुनाफा वसूला है। नए निवेशक जुड़ने की रफ्तार धीमी हुई है। जियोपॉलिटिकल टेंशन और वोलैटिलिटी के चलते अब रिटेल निवेशक स्टॉक पर सेलेक्टिव हो गए हैं। लिस्टिंग गेन की दौड में IPO में निवेश बढ़कर 42,608 करोड़ रुपए (FY26) हो गया है। वित्त वर्ष 2025 में रिटेल निवेशकों ने सेकेंडरी मार्केट (कैश) में 1.25 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया था। वहीं, 2026 में ये आंकड़ा 5,803 करोड़ रुपए के बिकवाली में बदल गया। वहीं, प्राइमरी मार्केट की स्थिति कुछ दूसरी रहा। वित्त वर्ष 2026 में आईपीओ बाजार में रिटेल निवेशकों की खरीदारी वित्त वर्ष 2025 की तुलना में ज्यादा रही।

 

 

Market outlook : लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 24 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।