पहले FII की बिकवाली बाजार के लिए सरदर्द बना हुआ था,अब रिटेल भी बाजार से दूर होते जा रहे हैं। 6 साल तक बाजार को संभालने वाले रिटेल अब नेट सेलर बन गए हैं। वित्त वर्ष 2026 में रिटेल की 5,803 करोड़ रुपए की बिकवाली देखने को मिली है। वहीं, वित्त वर्ष 2025 में रिटेल निवेशकों ने 1.25 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी की थी। बाजार जानकारों का कहना है कि हाई वैल्यूएशन, जियोपॉलिटिकल टेंशन और मार्केट के उतार-चढ़ाव की वजह से रिटेल निवेशक बाजार से दूरी बना रहे हैं।
