Get App

इस दिग्गज बैंक के शेयरों को लग सकते हैं पंख, लीडरशिप को लेकर खत्म हुई अनिश्चितता

HDFC Bank ने 1 अक्तूबर यानी गुरुवार को एमडी और सीईओ पद पर अनूप बागची की नियुक्ति का ऐलान किया। इसका असर 5 अक्तूबर को शेयर बाजार खुलने पर एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर दिख सकता है। एचडीएफसी बैंक का शेयर इस साल निफ्टी 50 के सबसे खराब प्रदर्शन वाले शेयरों में शामिल रहा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 11:49 AM
इस दिग्गज बैंक के शेयरों को लग सकते हैं पंख, लीडरशिप को लेकर खत्म हुई अनिश्चितता
इस साल बैंक का शेयर अब तक करीब 30 फीसदी गिर चुका है।

कभी यह शेयर एनालिस्ट्स की पहली पसंद होता था। निवेशकों को इसने छ्प्परफाड़ रिटर्न दिया। लेकिन, पिछले कुछ सालों से इस शेयर की हालत खराब है। हम देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर की बात कर रहे हैं। 2022 में एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के एलान के बाद से इस शेयर ने निवेशकों को काफी निराश किया है। अनूप बागची के बैंक के एमडी और सीईओ पद पर नियुक्ति के ऐलान के बाद क्या इस शेयर के अच्छे दिन लौटने वाले हैं?

बैंक ने नए एमडी एवं सीईओ की नियुक्ति का ऐलान किया

HDFC Bank ने 1 अक्तूबर यानी गुरुवार को एमडी और सीईओ पद पर अनूप बागची की नियुक्ति का ऐलान किया। इसका असर 5 अक्तूबर को शेयर बाजार खुलने पर एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर दिख सकता है। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजारों में छुट्टी है। इसके बाद शनिवार और रविवार को बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे। अब सोमवार यानी 5 अक्तूबर को बीएसई और एनएसई खुलेंगे।

इस साल अब तक 30 फीसदी गिर चुका है शेयर 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें