Get App

Stock picks : RBI पॉलिसी के बाद इन 10 रेट सेंसिटिव शेयरों पर लगाएं दांव, 3-4 हफ्तों में ही चमका सकते हैं आपकी किस्मत

Stock picks : आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024 के अपने आर्थिक विकास पूर्वानुमान और महंगाई के अनुमानों में कोई बदलाव नहीं किया है। एक्सपर्ट्स को मोटे तौर पर उम्मीद है कि कम से कम चालू वित्त वर्ष के अंत तक नीति दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। आरबीआई की नजरें महंगाई के आंकड़ों पर रहेंगी। इन स्थितियों में हम यहां आपके लिए ऐसे 10 शेयरों की एक सूची लेकर आए हैं जिन पर ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2023 पर 6:41 PM
Stock picks : RBI पॉलिसी के बाद इन 10 रेट सेंसिटिव शेयरों पर लगाएं दांव, 3-4 हफ्तों में ही चमका सकते हैं आपकी किस्मत
जिगर एस पटेल का कहना है कि 15 सितंबर, 2023 को 1670 रुपये का हाई बनाने के बाद से एचडीएफसी बैंक लोअर टॉप्स और लोअर लो बना रहा है। जिसके चलते इसमें 11 फीसदी की गिरावट आई है। इस समय ये स्टॉक 1485-1,500 रुपये के अपने सपोर्ट के करीब रुक गया है

Stock picks :  आरबीआई एमपीसी ने उम्मीद के मुताबिक ही 6 अक्टूबर को अपनी बैठक में रेपो दर 6.5 पर बनाए रखा है। साथ ही दूसरी दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्लोबल आर्थिक स्थिति को देखते हुए आरबीआई सावधानी बरत रहा है। इसके साथ ही आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024 के अपने आर्थिक विकास पूर्वानुमान और महंगाई के अनुमानों में भी कोई बदलाव नहीं किया है। एक्सपर्ट्स को मोटे तौर पर उम्मीद है कि कम से कम चालू वित्त वर्ष (FY24) के अंत तक नीति दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। आरबीआई की नजरें महंगाई के आंकड़ों पर रहेंगी।

इन स्थितियों में हम यहां आपके लिए ऐसे 10 शेयरों की एक सूची लेकर आए हैं जिन पर ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है और जो अगले तीन चार हफ्ते में ही डबल डिजिट रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। आइए हम इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।

आनंद राठी के जिगर एस पटेल की टॉप पिक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): LTP: Rs 1,544 | Stop-Loss: Rs 1,450 | Target: Rs 1,600 | Return: 3.6 percent

सब समाचार

+ और भी पढ़ें