शेयर बाजार में पिछले 5 हफ्तों से भारी गिरावट देखी जा रही है और अब यहां पर एक छोटी सी राहत भरी रैली आ सकती है। ये कहना है CLSA के इंडिया स्ट्रैटजिस्ट और इंडिया रिसर्च हेड, विकास कुमार जैन का। विकास ने 19 नवंबर को मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा कि बाजार अब कमजोर अर्निंग सीजन, विदेशी निवेशकों (FIIs) के चीन की ओर जाने, महंगाई का ऊंचा स्तर और ईरान-इजराइल तनाव सहित कई नेगेटिव पहलुओं को झेल चुका है और अब इसमें शॉर्ट-टर्म में तेजी आ सकती है। जैन ने कहा, "हालांकि यह तेजी एक बुल रैली की शुरुआत है या बियर मार्केट में आने वाली एक अस्थायी उछाल, इसे लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।"
