TCS Share Price: टीसीएस के रिजल्ट के बाद मैनेजमेंट कमेंट्री में कहा गया है कि मार्केट में डिमांड स्थिति में बदलाव नहीं आया है। TCV $700-$900 करोड़ के बीच रहना अच्छा है। क्लाइंट्स से बड़ी डील को लेकर बातचीत जारी है। साल के अंत तक मार्जिन 26-28% के बीच संभव है। नॉर्थ अमेरिका BFSI और यूरोप में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। BFSI में बैंकिंग का प्रदर्शन मजबूत रहा है। तिमाही आधार पर Q1 में कंपनी का मुनाफा 12,434 करोड़ रुपये से घटकर 12,040 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 61,237 करोड़ रुपये से बढ़कर 62,613 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT 15,918 करोड़ रुपये से घटकर 15,442 करोड़ रुपये रहा। नतीजों के बाद एकाध ब्रोकरेज को छोड़कर बाकी ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है। नुआमा, जेफरीज और यूबीएस ने खरीदारी करने को कहा जबकि सिटी ने इस पर मंदी की राय दी है।
नुआमा ने टीसीएस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 4,800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 के सॉलिड नतीजों के साथ टर्नअराउंड साल की शुरुआत हुई है। IT सेक्टर में अर्निंग डाउनग्रेड का दौर पीछे छूट गया है। मजबूत डील्स से आगे आय बढ़ने की उम्मीद है। लार्जकैप में TCS सबसे बेहतर प्ले साबित हो सकता है।
जेफरीज ने टीसीएस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 4,615 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी के अहम वर्टिकल्स और मार्केट्स में ग्रोथ लौटी है। इसकी नेट हायरिंग 7 तिमाहियों की ऊंचाई पर पहुंच गई है। कंपनी के रेवेन्यू अनुमान में बढ़ोतरी की गई है। शेयर में निफ्टी के मुकाबले बेहतर वैल्यू नजर आई है।
यूबीएस ने टीसीएस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 4,600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि अनुमान से बेहतर Q1 नतीजे से रिकवरी के संकेत मिले हैं। मैनेजमेंट के मुताबिक डिमांड स्टेबल नजर आ रहा है। एक और बेहतर तिमाही से री-रेटिंग की संभावना दिख रही है।
सिटी ने टीसीएस पर बिकवाली की राय दी है। इसका टारगेट 3,645 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 आय अनुमान से ज्यादा रही है। घरेलू और रीजनल मार्केट से आय को सपोर्ट मिला है। कंपनी के 24.7% के साथ मार्जिन के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक रहे हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )