Sensex-Nifty closed red: इस महीने के आखिरी दिन 30 सितंबर को सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकवरी की काफी कोशिश की और अच्छी बढ़त भी हासिल की लेकिन फिर ये टूटकर रेड जोन में बंद हुए। इसके साथ ही लगातार दूसरे महीने यह लाल बंद हुआ। इस महीने के 21 कारोबारी दिनों में आठ ही दिन सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन रहे। आज की बात करें तो सेंसेक्स डे-हाई से 696 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर इंट्रा-डे में 23600 के नीचे तक आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर थोड़ी रौनक बनी रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुए। इस मिले-जुले माहौल में आज बीएसई पर लिस्टेड लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक कम हो गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई।
सेक्टरलाइज बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर आखिरी तक दमदार बने रहे। इनके निफ्टी इंडेक्स करीब 1% या 1% से अधिक मजबूत हुए हैं। फार्मा और मेटल शेयरों ने मार्केट को नीचे खींच लिया और इसमें एफएमसीजी सेक्टर ने भी साथ दिया। निफ्टी फार्मा और निफ्टी मेटल करीब डेढ़-डेढ़ फीसदी कमजोर हुए हैं तो निफ्टी एफएमसीजी में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें आज 30 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 48.78 प्वाइंट्स यानी 0.07% की गिरावट के साथ 72,480.29 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.75 प्वाइंट्स यानी 0.42% की फिसलन के साथ 22,620.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 533.16 प्वाइंट्स चढ़कर 73,062.23 तक गया था, जिससे फिर यह 695.79 प्वाइंट्स गिरकर 72,366.44 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी 93.15 प्वाइंट्स मजबूत होकर 22,809.35 तक पहुंचा और फिर 214.15 प्वाइंट्स गिरकर 22,595.20 तक आ गया।
डूबे निवेशकों के ₹2.02 लाख करोड़
एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,73,81,539.98 करोड़ था। आज यानी 30 सितंबर 2026 को यह घटकर ₹4,71,78,695.33 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹202,844.66 करोड़ की गिरावट आई है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 13 आज बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आज कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो में रही। वहीं दूसरी तरफ जोमैटो की एटर्नल, सन फार्मा और टाइटन में आज सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
169 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4610 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2144 शेयर आज मजबूत हुए तो 2232 में गिरावट रही जबकि 234 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 169 शेयर एक साल के हाई और 142 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 20 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 39 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
(यह स्टोरी अभी अपडेट हो रही है)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।