After The Bell- सेंसेक्स 51000 के ऊपर, अब गुरूवार को बाजार में क्या हो रणनीति

LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि निफ्टी के लिए 15,250-15,200 पर अच्छा सपोर्ट नजर आ रहा है.

अपडेटेड May 27, 2021 पर 9:47 AM
Story continues below Advertisement

मई एक्सपायरी से पहले बाजार की क्लोजिंग शानदार रही। 16 फरवरी बाद पहली बार निफ्टी 15,300 के पार बंद हुआ। आज सेंसेक्स 380 अंको की बढ़त के साथ 51,000 के पार पहुंचने में कामयाब रहा। साथ निफ्टी बैंक में 22 अंको की मामूली बढ़त दर्ज की गई। आज के सेशन में रियल्टी, IT और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। जबकि मेटल शेयरों में मुनाफावसूली रही।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो एनर्जी और मेटल इंडेक्स में 1-2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं आईटी और रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़ा है।

अब कल के लिए क्या हो रणनीति

Motilal Oswal Financial Services  के चंदन तपाड़िय का कहना है कि निफ्टी ने डेली स्केल पर  long lower shadow के साथ एक बुलिश कैंडल बना लिया है। पिछले 4 कारोबारी सत्रों से higher highs-higher lows बना रहा है। अब निफ्टी को 15,431 के लाइफ टाइम हाई और 15,500 की तरफ जाने के लिए 15,250 के ऊपर टिके रहना होगा। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,200-15,100 पर सपोर्ट है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज का दिन यानी बुधवार का दिन खास था। शुरुआत में बाजार में गिरावट देखने को मिली, लेकिन तुरंत ही इसमें रिकवरी आ गई और यह 15,300 के करीब कंसोलीडेट होता दिखा। अच्छा संकेत  यह है कि निफ्टी 15,300 के ऊपर बंद हुआ है। अब इसके लिए अगला बड़ा हर्डल 15,430 पर है। जिसका सामना इसे कल यानी 27 मई को करना पड़ सकता है।

कल के कारोबार में अगर निफ्टी 15,400-15,430 की तरफ रुख करता है तो निवेशकों को लॉन्ग पोजीशन पर मुनाफा वसूली करनी चाहिए। निफ्टी के लिए 15,250 और 15,150 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।


LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि निफ्टी के लिए 15,250-15,200 पर अच्छा सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर ये इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें और बढ़त देखने को मिल सकती है। निफ्टी को आगे की तरफ 15,370-15,430 के जोन में हर्डल का सामना करना पड़ सकता है।


 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।