After the Bell: सेंसेक्स 53000 के ऊपर हुआ बंद, अब गुरुवार को बाजार में क्या हो निवेश रणनीति

बाजार का जोश High रहा। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए हैं.

अपडेटेड Jul 08, 2021 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement

बाजार का जोश High रहा। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए हैं। HDFC Twins, Tata Steel, ICICI Bank से सपोर्ट मिला। वहीं, बैंक निफ्टी 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में आज तेजी रही। सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। सेंसेक्स पहली बार 53,000 के पार बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 10 फरवरी के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। मेटल, रियल्टी, फाइनेंस शेयरों ने जोश भरा।

रियल्टी इंडेक्स करीब 4 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। वहीं, मेटल इंडेक्स 1 हफ्ते की ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में भी बढ़त रही। चुनिंदा बैंकिंग, PSE शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, एनर्जी, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा।

Taking Stock: Sensex-Nifty की हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग, अब आगे कैसा रहेगी बाजार की चाल

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और वित्त वर्ष 2022 के पहली तिमाही के नतीजों के शुरु होने के पहले भारतीय बाजार आज पॉजिटीव रुझान के साथ ही सपाट चाल चलते नजर आए।

उन्होंने आगे कहा कि  FOMC minutes से पहले ग्लोबल मार्केट में भी मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। निवेशक डॉलर और बॉन्ड जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ रुख करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अच्छे प्री- सेल आंकड़ो के चलते रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। मेटल स्टॉक भी इन्ही का अनुपालन करते नजर आए।

कल क्या हो बाजार में निवेश रणनीति


LKP securities के  S Ranganathan का कहना है कि मेटल स्टॉक की अगुवाई में दोपहर में भारतीय बाजार बाउंसबैक करते नजर आए और अंतत: हरे निशान में बंद हुए। आज हमें छोटे प्राइवेट सेक्टर बैंकों, पेपर स्टॉक में खरीदारी दिखी।

Dealing Rooms में आज के 2 लार्ज और 1 मिडकैप Trading Ideas

मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी ने आज डेली स्कैल पर लॉन्ग लोअर सेडों के साथ बुलिश कैंडल बनाया जो इसबात का संकेत है कि हर गिरावट पर खरीद हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी को 16,000-16,200 की तरफ जाना है तो उसे 15800 के ऊपर टिके रहना होगा। वहीं नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,700-15,600 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है।

LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि निफ्टी आज करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ 15880 के स्तर पर बंद हुआ और इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। निफ्टी अपने असेंडिंग ट्रायंगल पैटर्न से डेली चार्ट पर एक ब्रेकआउट देने के कगार पर नजर आ रहा है जो 15920 के ऊपर होता दिखेगा।

इसका मतलब यह है कि अगर निफ्टी 15920 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर हमें इसमें और तेजी आती दिखेगी। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15830-15780 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब जर्मनी और मालदीव के लिए भर सकते हैं उड़ान, जानें डिटेल

Deen Dayal Investments के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि बाजार आज हरे निशान बंद होने में कामयाब तो रहे लेकिन निफ्टी एक बार फिर क्लोजिंग बेसिस पर 15900 को पार करने में नाकामयाब रहा। अगर निफ्टी ऐसा कर पाएगा तो हम 16100 की तरफ बढ़ते दिखेंगे। निफ्टी के लिए 15400 पर अच्छा सपोर्ट है। जब तक यह इसके ऊपर टिका रहता है तब तक बाजार में बुलिश ट्रेन्ड बना रहेगा। इस स्थिति में किसी भी गिरावट में अच्छे शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।