Get App

AI डेटा सेंटर से बिजली की मांग बढ़ेगी, इन 3 शेयरों पर एक्सपर्ट की नजर

AI डेटा सेंटर तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे भारत में बिजली की मांग बढ़ सकती है। एक्सपर्ट निखिल निगानिया के मुताबिक, सालाना पावर डिमांड ग्रोथ 5.5% से बढ़कर 6% हो सकती है। जानिए L&T, JSW Energy और NTPC पर उनकी राय और निवेश का पूरा एंगल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 3:52 PM
AI डेटा सेंटर से बिजली की मांग बढ़ेगी, इन 3 शेयरों पर एक्सपर्ट की नजर
I डेटा सेंटर की वजह से भारत में बिजली की सालाना मांग की ग्रोथ 5.5% से बढ़कर करीब 6% हो सकती है।

AI सिर्फ टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए मौका नहीं बना रहा है। इसका असर अब बिजली सेक्टर पर भी दिखने लगा है। AI के लिए डेटा सेंटर तेजी से बन रहे हैं। इन सेंटर को 24 घंटे भारी मात्रा में बिजली चाहिए। इसका सीधा फायदा पावर, ट्रांसमिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को मिल सकता है।

बर्नस्टीन के डायरेक्टर और सीनियर एनालिस्ट निखिल निगानिया के मुताबिक, AI डेटा सेंटर की वजह से भारत में बिजली की सालाना मांग की ग्रोथ 5.5% से बढ़कर करीब 6% हो सकती है। यानी AI अकेले बिजली की मांग में करीब 0.5% की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर सकता है।

भारत में डेटा सेंटर का बड़ा मौका

निगानिया के मुताबिक, भारत में डेटा सेंटर लगाने के लिए तीन बड़े फायदे हैं। यहां सोलर पावर सस्ती है। थर्मल पावर की लागत भी प्रतिस्पर्धी है। इसके अलावा नई हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन बनाने में करीब तीन साल लगते हैं। अमेरिका में इसमें 8 से 10 साल लग सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें