आगे पड़ने वाली है भीषण गर्मी, एसी कंपनियों के शेयरों को लग सकते हैं पंख

19 मई को वोल्टास का शेयर 3.85 फीसदी चढ़कर 1,301 रुपये पर बंद हुआ। ब्लूस्टार का शेयर 2.83 फीसदी के उछाल 1,680 रुपये पर बंद हुआ। उतरपश्चिम और मध्य भारत के बड़े इलाकों में लू चलने का अनुमान है। 18 मई को कई जगहों पर पार 45 के करीब पहुंच गया

अपडेटेड May 19, 2026 पर 6:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस पूरे हफ्ते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में लू जैसी स्थितियां बने रहने का अनुमान है।

गर्मी अभी से रुलाने लगी है। स्काईमेट वेदर ने आने वाले हफ्तों में गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है। इसका असर अभी से एसी बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर दिखने लगा है। 19 जुलाई को वोल्टास और ब्लूस्टार के शेयरों में 4 फीसदी तक का उछाल दिखा। दरअसल, गर्मी बढ़ने पर एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री बढ़ जाती है।

19 मई को एसी कंपनियों के शेयरों में उछाल

19 मई को वोल्टास का शेयर 3.85 फीसदी चढ़कर 1,301 रुपये पर बंद हुआ। ब्लूस्टार का शेयर 2.83 फीसदी के उछाल 1,680 रुपये पर बंद हुआ। Skymet Weather के फाउंडर एवं चेयरमैन जतिन सिंह ने सीएनबीसी-टीवी18 से कहा, "मई के शुरुआती दो हफ्ते बारिश की वजह से ठंडे रहे। अब पारा बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।"


देश में कई जगहों पर पारा 45 के करीब

उन्होंने कहा कि खरीफ फसल को लेकर चिंता है। देशभर में जलाशयों में पानी कम है। उतरपश्चिम और मध्य भारत के बड़े इलाकों में लू चलने का अनुमान है। 18 मई को कई जगहों पर पार 45 के करीब पहुंच गया। इस पूरे हफ्ते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में लू जैसी स्थितियां बने रहने का अनुमान है।

कूलर और पंखों की बिक्री भी बढ़ने के आसार

एक्सपर्ट्स का कहना है कि न सिर्फ एसी बल्कि गर्मी बढ़ने पर कूलर और पंखों की बिक्री भी बढ़ जाती है। 19 मई को सिंफनी के शेयरों में भी तेजी दिखी। एक समय शेयर 758.80 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि, कारोबार के अंत में यह 0.50 फीसदी चढ़कर 729.90 रुपये पर बंद हुआ। सिंफनी कूलर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

यह भी पढ़ें: Cupid Share Price: कंडोम बनाने वाली क्यूपिड का शेयर एक साल में 500% उछला, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकर्स की राय

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी

एसी और कूलर बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तब तेजी दिखी, जब शेयर बाजार का सेंटीमेंट कमजोर था। निफ्टी 31 अंक गिरकर 23,618 रुपये पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 75,200 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में भी 0.24 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मध्यपूर्व में तनाव की वजह से क्रूड की कीमतें ऊंची बनी हुई है, जिसका असर शेयर बाजारों पर पड़ रहा है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।