Delhi-New York Direct Flight : अल्ट्रा-लॉन्ग हॉल इंटरनेशनल रूट पर अपनी शुरुआत करते हुए टाटा समूह (Tata Group) के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) के फ्लैगशिप एयरक्राफ्ट A350-900 ने 1 नवंबर से दिल्ली-न्यूयॉर्क सीधे मार्ग पर उड़ान शुरू कर दी है। एयरलाइन ने शुक्रवार को ये घोषणा की। इससे पहले तीन श्रेणियों में 316 सीटों वाला विमान - 28 बिजनेस, 24 प्रीमियम इकोनॉमी और 264 इकोनॉमी क्लास सीटें लंबी दूरी के लंदन-दिल्ली मार्ग पर चल रहे थे। ये दिसंबर 2023 में बेड़े में शामिल हुए हैं।
