एलेम्बिक फार्मा के शेयरों में आज 1 जुलाई को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 5.77 फीसदी की बढ़त के साथ 926.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि उसे अपने Abbreviated न्यू ड्रग एप्लीकेशन (ANDA) बोसुटिनिब टैबलेट (Bosutinib tablet), 100 mg और 500 mg के लिए यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से अस्थायी मंजूरी मिल गई है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 18,220 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,093.05 रुपये और 52-वीक लो 621.85 रुपये है।
