Alembic Pharma कनाडा की कंपनी में खरीदेगी 45% हिस्सा, सोमवार को शेयर में आ सकती है तेजी

Alembic Pharma ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस निवेश का मकसद कनाडाई बाजार पर फोकस्ड फार्मा प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट, कमर्शियलाइजेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार करना है। समझौते से हितों के टकराव की कोई संभावना नहीं है

अपडेटेड Jun 07, 2026 पर 9:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निवेश के बाद कनाडाई कंपनी एलेंबिक फार्मा की सहयोगी कंपनी बन जाएगी।

एलेंबिक फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड कनाडा के बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है। इसके तहत कंपनी ने हाल ही में बनी एक कनाडाई कंपनी में निवेश करने के लिए एक समझौता किया है। समझौते के तहत निवेश के बदले एलेंबिक फार्मा, '17989377 Canada Inc' में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी। समझौता डिफजेन होल्डिंग्स एलएलसी और सुखद जुनेजा के साथ किया गया है। डिफजेन होल्डिंग्स एलएलसी की भी 17989377 Canada Inc में 45% हिस्सेदारी होगी। बाकी 10% हिस्सेदारी अन्य लोगों के पास होगी।

एलेंबिक फार्मा ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस निवेश का मकसद कनाडाई बाजार पर फोकस्ड फार्मा प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट, कमर्शियलाइजेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार करना है।

निवेश के बाद कनाडाई कंपनी एलेंबिक फार्मा की सहयोगी कंपनी बन जाएगी। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि यह लेन-देन रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन के दायरे में नहीं आता है और इस समझौते से हितों के टकराव की कोई संभावना नहीं है।


Alembic Pharma शेयर एक साल में 24 प्रतिशत नीचे 

इस खबर के सामने आने के बाद सोमवार, 8 जून को एलेंबिक फार्मा के शेयरों में तेजी दिख सकती है। शुक्रवार को BSE पर शेयर 736.95 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 14400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर एक साल में 24 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,107.80 रुपये और एडजस्टेड लो 635.30 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 69.74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में एलेंबिक फार्मा का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,718.74 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 243 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 6,651.38 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 640.42 करोड़ रुपये रहा।

Yes Bank को महाराष्ट्र GST विभाग से मिला नया नोटिस, ₹63 करोड़ के टैक्स का है मामला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।