Yes Bank को महाराष्ट्र GST विभाग से मिला नया नोटिस, ₹63 करोड़ के टैक्स का है मामला

इस नए अपडेट के सामने आने के बाद सोमवार, 8 जून को Yes Bank के शेयर पर नजर रहेगी। बैंक का मानना ​​है कि उसके पास इस मामले में अपना पक्ष सही साबित करने के लिए पर्याप्त तथ्य और कानूनी आधार हैं। बैंक तय समय-सीमा के अंदर अपील के माध्यम से ऑर्डर को चुनौती देने सहित उचित कदम उठाएगा

अपडेटेड Jun 07, 2026 पर 8:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank से मांगे गए कुल अमाउंट में 31,63,49,444 रुपये का टैक्स और इतने ही अमाउंट का जुर्माना है।

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक को महाराष्ट्र के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) विभाग से एक नया नोटिस मिला है। यह जुर्माने के साथ कुल 63,26,98,888 रुपये या 63.26 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग को कंफर्म करता है। यह ऑर्डर-इन-अपील जुलाई 2017 से जून 2018 की अवधि के लिए है। आदेश सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 (CGST एक्ट) की धारा 107(11) के तहत पास किया गया है। इस बारे में बैंक ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है।

एक्सचेंज फाइलिंग में यस बैंक ने कहा कि उसने इस मामले पर पहले ही 23 नवंबर, 2024 को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचना दी थी, जब संयुक्त कमिश्नर, CGST की ओर से इसी राशि के लिए ऑर्डर-इन-ओरिजिनल पास किया गया था। नई सूचना पिछली सूचना का अपडेट है। बैंक का कहना है कि विवादित ऑर्डर-इन-अपील में बैंक पर कोई नई/अतिरिक्त मांग नहीं बनाई गई है। यह केवल पहले के ऑर्डर-इन-ओरिजिनल के माध्यम से उठाई गई मांग की पुष्टि करता है।

मांगे गए कुल अमाउंट में 31,63,49,444 रुपये का टैक्स और इतने ही अमाउंट का जुर्माना है। यस बैंक तय समय-सीमा के अंदर अपील के माध्यम से ऑर्डर को चुनौती देने सहित उचित कदम उठाएगा। बैंक का मानना ​​है कि उसके पास इस मामले में अपना पक्ष सही साबित करने के लिए पर्याप्त तथ्य और कानूनी आधार हैं। यस बैंक को नहीं लगता कि इस आदेश से उसकी वित्तीय, ऑपरेशनल या अन्य गतिविधियों पर कोई खास असर पड़ेगा।


सोमवार को Yes Bank के शेयर पर रहेगी नजर

इस नए अपडेट के सामने आने के बाद सोमवार, 8 जून को यस बैंक के शेयर पर नजर रहेगी। शुक्रवार को BSE पर शेयर 23.31 रुपये पर बंद हुआ। बैंक का मार्केट कैप 73100 करोड़ रुपये है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। 3 महीनों में यह 15 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 24.30 रुपये और एडजस्टेड लो 17.19 रुपये है।

मार्च तिमाही में मुनाफा 45 प्रतिशत बढ़ा

यस बैंक का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 44.7 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 1068.42 करोड़ रुपये रहा। कुल स्टैंडअलोन इनकम फ्लैट 9381.07 करोड़ रुपये दर्ज की गई। कुल ब्याज आय 7650.90 करोड़ रुपये रही। शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,637.7 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.7 प्रतिशत रहा।

मार्च 2026 तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 1.3 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले यह 1.6 प्रतिशत था। इसी तरह नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.2 प्रतिशत रह गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 0.3 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान बैंक को स्टैंडअलोन बेसिस पर 36928.17 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस बीच शुद्ध मुनाफा 3475.59 करोड़ रुपये रहा।

Bonus Issue: हर 3 शेयरों पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, 12 जून रि​कॉर्ड डेट; एक साल में 23% चढ़ा स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।