डोमेस्टिक फार्मास्युटिकल फर्म एल्केम लैब्स नोवार्टिस एजी (Novartis AG) की इंडियन यूनिट के अधिग्रहण के लिए बातचीत कर रही है। सीएनबीसी-टीवी-18 ने आज 26 सितंबर को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक इस डील का कुल मूल्य करीब 2000 करोड़ रुपये होने की संभावना है। इस बीच एल्केम लैब्स के शेयरों में आज 0.37 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 6202.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 74,154 करोड़ रुपये है।
