Gainers & Losers: बाजार में दिखी चौतरफा बिकवाली, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

जोमैटो में लगातार 5वें दिन गिरावट आई है । इन 5 दिनों में यह शेयर करीब 25 फीसदी फिसल गया है और निवेशकों के इस शेयर में लगे 26,000 करोड़ रुपये साफ हो गए.

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 6:42 PM
सेंसेक्स 1545.67 अंक यानी 2.62 फीसदी टूटकर 57,491.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 468.05 अंक यानी 2.66 फीसदी गिरकर 17,149.10 के स्तर पर बंद हुआ।

24 जनवरी यानी आज के कारोबार में बाजार में लगातार 5वें दिन बिकवाली का दबाव रहा और बाजार आज 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1545.67 अंक यानी 2.62 फीसदी टूटकर 57,491.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 468.05 अंक यानी 2.66 फीसदी गिरकर 17,149.10 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Reliance Industries | CMP: Rs 2,379.90 | आज इस शेयर में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बतायाहै कि वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 37.9 फीसदी की बढ़त के साथ 20,539 करोड़ रुपये पर रहा है। कंपनी के सभी बिजनेस वर्टिकल में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। मैक्यावरी ने इस स्टॉक के अंडरपरफॉर्म रेटिंग को बनाए रखते हुए इसके लिए 2850 रुपये प्रति शेयर का टार्गेट दिया है।


Cipla | CMP: Rs 892.30 | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ । ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुईस ने इस स्टॉक की रेटिंग neutral से अपग्रेड करके outperform कर दी है । इसके अलावा इसने शेयर का टार्गेट 910 रुपये से बढ़ाकर 1150 रुपये कर दिया है।

Vodafone Idea | CMP: Rs 10.95 | आज यह शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है। मार्केट एनालिस्ट को दिसंबर तिमाही के कंपनी के नतीजे पसंद नहीं आए है। इस अवधि में कंपनी का घाटा बढ़कर 7,230.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि कंपनी की आय तिमाही आधार पर 3.3 फीसदी बढ़ी है।

Taking Stock:बाजार लगातार 5वें दिन रहा बेहाल, एक्सपर्ट्स से जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

ICICI Bank | CMP: Rs 792 | तीसरी तिमाही में अच्छे नतीजों के बावजूद आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ है । तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 6,193.81 करोड़ रुपये रहा है। इसी तरह बैंक की ब्याज आय पिछले साल के इसी अवधि के 9,912.46 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,236.04 करोड़ रुपये पर आ गई है। जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक की ओवरवेट रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 930 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Zomato | CMP: Rs 91.35 | आज यह शेयर 20 फीसदी टूटा है। जोमैटो में लगातार 5वें दिन गिरावट आई है । इन 5 दिनों में यह शेयर करीब 25 फीसदी फिसल गया है और निवेशकों के इस शेयर में लगे 26,000 करोड़ रुपये साफ हो गए। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की खबरों का सबसे तगड़ा असर नए युग के टेक आधारित शेयरों पर हुआ है। इसमें जोमैटो का स्टॉक भी शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।