Get App

Alphageo के शेयर को लगे पंख, ONGC से मिले कॉन्ट्रैक्ट्स के दम पर 20% उछला; लगा अपर सर्किट

Alphageo Share Price: सितंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 46.08 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। केवल एक सप्ताह में शेयर ने 20 प्रतिशत की मजबूती देखी है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 72.74 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 8.34 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 16, 2024 पर 3:00 PM
Alphageo के शेयर को लगे पंख, ONGC से मिले कॉन्ट्रैक्ट्स के दम पर 20% उछला; लगा अपर सर्किट
Alphageo का मार्केट कैप 286 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Alphageo Stock Price: 16 दिसंबर को अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में 20 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लग गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसे ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) से 2D साइज्मिक डेटा एक्वीजशन के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। सेक्टर 1: छत्तीसगढ़ के लिए मिले कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 38.29 करोड़ रुपये है और इसे जनवरी 2026 तक एग्जीक्यूट किया जाना है। वहीं Sector 3A: कृष्णा-गोदावरी के लिए 2D साइज्मिक डेटा एक्वीजशन कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 80.34 करोड़ रुपये है और इसे मई 2026 तक एग्जीक्यूट किया जाना है।

अल्फाजियो (इंडिया), ऑयल एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन सेक्टर को साइज्मिक सर्वे यानि भूकंपीय सर्वे सर्विसेज उपलब्ध कराती है। शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 381 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत उछला और 449.90 रुपये पर अपर सर्किट लग गया।

एक साल में Alphageo शेयर 57 प्रतिशत उछला

कंपनी का मार्केट कैप 286 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पिछले एक साल में शेयर 57 प्रतिशत उछला है। केवल एक सप्ताह में इसने 20 प्रतिशत की मजबूती देखी है। सितंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 46.08 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर ने बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 522.15 रुपये 19 जुलाई 2024 को दर्ज किया था। वहीं 52 सप्ताह का निचला स्तर 272.85 रुपये 21 दिसंबर 2023 को देखा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें