Aluminium Stocks: चार साल के हाई पर एलुमिनियम, फटाक से 5% उछल पड़े ये दो शेयर, एक ने तो छू दी नई ऊंचाई

Aluminium Stocks: दुनिया भर में एलुमिनियम की बढ़ती कीमतों का असर आज घरेलू स्टॉक मार्केट में कुछ शेयरों पर पॉजिटिव तरीके से दिखा और इनकी चमक बढ़ गई। एलुमिनियम के भाव के उछलकर करीब चार साल के हाई पर पहुंचने के चलते इससे जुड़े शेयर 5% तक उछल पड़े। चेक करें कि आपके पोर्टफोलियो इनमें से कौन-कौन से शेयर हैं और एलुमिनियम के भाव उछल क्यों रहे हैं

अपडेटेड May 27, 2026 पर 12:31 PM
Story continues below Advertisement
एलुमिनियम का वैश्विक भाव उछलकर करीब चार साल के हाई पर पहुंच गया। (File Photo- Pexels)

Aluminium Stocks: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और नेशनल एलुमिनियम कंपनी (NALCO) के शेयर आज 5% तक उछल पड़े। इन्हें एलुमिनियम की वैश्विक कीमतों में उछाल से सपोर्ट मिला। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 4.49% उछलकर ₹1,153.75 और नालको के शेयर 5.17% चढ़कर ₹437.50 पर पहुंच गए। सिर्फ यही नहीं, निफ्टी मेटल (Nifty Metal) करीब 3% चढ़कर आज ऐसा धमाल मचाया कि यह निफ्टी के टॉप सेक्टरल गेनर्स में शुमार हो गई। इसके सभी 15 स्टॉक्स ग्रीन जोन में हैं और सबसे अधिक तेजी हिंडाल्को और नालको में है।

क्यों चढ़ रहे एलुमिनियम के भाव?

एलुमिनियम का वैश्विक भाव उछलकर करीब चार साल के हाई पर पहुंच गया। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में उत्पादन में कटौती की आशंका और ईरान-अमेरिका जंग के चलते सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों ने मिलकर इसके भाव बढ़ाए हैं। लंदन मेटल एक्सचेंज पर एलुमिनियम प्रति मीट्रिक टन 0.6% उछलकर $3,672.50 पर पहुंच गया जो 7 मार्च 2022 के बाद सबसे हाई लेवल है।


न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेडर्स की मुख्य चिंता ये है कि अहम इंडस्ट्रीज में एनर्जी कंजम्प्शन और एमिशंस के रिव्यू के चीन के स्मेल्टर्स को उत्पादन कम करने के लिए कहा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक एलुमिनियम फिलहाल ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई के चलते सप्लाई में कमी आई है जिसके चलते एल्युमीनियम स्मेल्टर पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यानी होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए सप्लाई में दिक्कतों के कारण एलएमई पर एल्युमीनियम की कीमतों में फरवरी के आखिरी से तेजी आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बढ़ते स्टॉक को देखते हुए चीनी अधिकारी अब अतिरिक्त उत्पादन को कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

हिंडाल्को और नाल्को के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पहले हिंडाल्को की बात करें तो पिछले साल 2 जून 2025 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹617.90 पर था जिससे 11 महीने में यह 86.72% चढ़कर आज 27 मई 2026 को एक साल के हाइ ₹1,153.75 पर पहुंच गया। वहीं नालको ने निवेशकों का पैसा तो ढाई गुना से अधिक बढ़ा दिया। पिछले साल 2 जून 2025 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹176.40 पर था जिससे 10 ही महीने में यह 152.32% चढ़कर 27 अप्रैल 2026 को यह एक साल के हाई ₹445.10 पर पहुंच गया।

Senco Gold Share Price: Q4 में मुनाफा ढाई गुना, फिर भी शेयर धड़ाम, इस बात से लगा शॉक

Voda Idea Share Price: डबल सपोर्ट से शेयरों में आया जोश, उछलकर पहुंचे एक साल के हाई पर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।