Aluminium stocks : अमेरिका से आई खबर ने भरा जोश, टाटा स्टील, हिंडाल्को और JSW निफ्टी के टॉप गेनर्स शामिल

Aluminium stocks : ब्याज दरों में कम कटौती और डॉलर में मजबूती से एल्युमिनियम पर दबाव बना है। बुलियन में करेक्शन के चलते भी एल्युमिनियम कीमतें गिरीं हैं। एल्युमिनियम के फंडामेंटल्स में कोई दिक्कत नहीं है। एल्युमिनियम स्पेस में वेदांता कोटक की टॉप पिक में शामिल है

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 2:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Aluminium stocks : एल्युमिनियम कंपनियों पर कोटक सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट भी आई है

Aluminium stocks : एल्युमिनियम शेयरों पर आज बाजार की खास नजर है। दरअसल,एक तरफ खबरें है कि ट्रंप प्रशासन एल्युमिनियम टैरिफ में राहत देने पर विचार कर रहा है। दूसरी तरफ एल्युमिनियम कीमतों में नरमी दिख रही है। ट्रंप टैरिफ में राहत की इस खबर से मेटल शेयर चमके हैं। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 1.25 फीसदी मजबूती दिखा रहा है। टाटा स्टील, हिंडाल्को और JSW स्टील निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। खबर है कि ट्रंप प्रशासन स्टील और एल्युमिनियम पर राहत देने के लिए कर रहा है विचार। फिलहाल अमेरिका में विदेशी स्टील और एल्युमिनियम पर 50 फीसदी ड्यूटी लगती है। इस बीच एल्युमिनियम कंपनियों पर कोटक सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट भी आई है।

एल्युमिनियम पर कोटक की रिपोर्ट

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एल्युमिनियम कीमतों में इनके हाई से 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। एल्युमिनियम कीमतें 7 फीसदी गिरकर 3030 डॉलर प्रति टन पर आ गई हैं। वित्त वर्ष 2025 के औसत से इसकी कीमतें अभी भी 20 फीसदी ज्यादा हैं। ब्याज दरों में कम कटौती और डॉलर में मजबूती से एल्युमिनियम पर दबाव बना है। बुलियन में करेक्शन के चलते भी एल्युमिनियम कीमतें गिरीं हैं। एल्युमिनियम के फंडामेंटल्स में कोई दिक्कत नहीं है। एल्युमिनियम स्पेस में वेदांता कोटक की टॉप पिक में शामिल है।


एल्युमिनियम स्टॉक्स पर  कोटक सिक्योरिटीज की राय

एल्युमिनियम स्टॉक्स में वेदांता (VEDANTA) कोटक की टॉप पिक है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में 890 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह दी है। वहीं, हिंडाल्को (HINDALCO) में उसकी 850 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। NALCO भी कोटक को पसंद नहीं है। उसका कहना है कि इस स्टॉक में 350 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करनी चाहिए।

 

Dilip Buildcon Share Price : गुजरात में 702 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला, 4% भागा ये इंफ्रा शेयर

 

IT stocks: इंफोसिस, परसिस्टेंट सिस्टम्स, विप्रो और दूसरे IT स्टॉक्स दो दिन की बढ़त के बाद 3% तक गिरे, जानें क्यों

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।