Amagi Media Labs Share Price: रॉकेट बना अमागी मीडिया लैब्स का शेयर, स्टॉक ने 7 महीने में पैसा दोगुना किया

Amagi Media Labs Share Price: अमागी मीडिया लैब्स के शेयरों में तेजी की वजह जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन है। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 339.05 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की समान अवधि में कपनी के 39.41 करोड़ रुपये के प्रॉफिट से 756 फीसदी ज्यादा है

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 12:41 PM
अमागी मीडिया लैब्स का शेयर 13 अगस्त को 12 बजे 9.28 फीसदी चढ़कर 698 रुपये पर चल रहा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Amagi Media Labs Share Price: अमागी मीडिया लैब्स के शेयरों में 13 अगस्त को जबर्दस्त तेजी दिखी। बाजार खुलने के करीब 2 घंटे बाद शेयर रॉकेट बन गया। एक समय यह 9 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया था। यह 12 बजे 9.28 फीसदी चढ़कर 698 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर करीब 97 फीसदी चढ़ा है। इसका मतलब है कि आपने इस साल की शुरुआत में इस शेयर में पैसे लगाए होते तो आज आपके पैसे दोगुना हो गए होते।

    जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन 

    Amagi Media Labs के शेयरों में तेजी की वजह जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन है। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 339.05 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की समान अवधि में कपनी के 39.41 करोड़ रुपये के प्रॉफिट से 756 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 32 फीसदी बढ़कर 4,368.78 करोड़ रुपये हो गया।


    EBITDA बढ़कर 29.8 करोड़ रही

    जून तिमाही में EBITDA 29.8 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह माइनस 1.2 करोड़ रुपये थी। एबिड्टा मार्जिन 6.82 फीसदी रहा। कंपनी के बोर्ड ने एमडी और सीईओ पद पर भास्कर सुब्रमणियन की दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा, जो 1 दिसंबर, 2026 से शुरू होगा।

    कपनी टीवी नेटवर्क्स को सेवाएं देती है

    अमागी मीडिया लैब्स की शुरुआत 2008 में हुई थी। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु है। यह क्लाउड-नेटिव सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (Saas) कंपनी है, जो टीवी नेटवर्क्स, कंटेंट ओनर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को बगैर हेवी हार्डवेयर के इंटरनेट पर कंटेंट के मैनेजमेंट, डिस्ट्रिब्यूशन और ऑन-डिमांड वीडियो कंटेंट ऑफर करने में मदद करती है।

    इस जनवरी में आया था आईपीओ 

    Amagi Media Labs ने इस साल जनवरी में आईपीओ पेश किया था। इसने इनवेस्टर्स को 361 रुपये के रेट से शेयर एलॉट किए थे। आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन, शेयरों की लिस्टिंग कमजोर हुई थी। शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 12 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे। हालांकि, उसके बाद शेयरों में तेजी दिखी है। 13 अगस्त को शेयर 9.28 फीसदी चढ़कर 698 रुपये पर चल रहा था।

    यह भी पढ़ें: Shiprocket IPO: शिपरॉकेट का आईपीओ पूरा सब्सक्राइब्ड, जानिए निवेश करने पर कितना हो सकता है मुनाफा

    शेयर बाजारों में अच्छी रिकवरी

    13 अगस्त को शेयर बाजारों पर सुबह में दबाव दिखा। लेकिन, दोपहर तक अच्छी रिकवरी आई। 12 बजे निफ्टी 0.09 फीसदी गिरकर 24,414 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.08 फीसदी चढ़कर 78,024 पर चल रहा था। हालांकि, बैंक निफ्टी पर दबाव दिखा। चढ़ने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स सीवी, सोलर इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस शामिल थे। जायडस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट दिखी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।