Amber Enterprises Share Price: अंबर एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से इसके शेयर 3% से अधिक उछल गए। यह तेजी कंपनी के मैनेजमेंट के पॉजिटिव रुझान पर आई है। मैनेजमेंट के पॉजिटिव रुझान पर ब्रोकरेज फर्म का रुझान भी बुलिश है। अब शेयरों की बात करें तो इसकी तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.69% की बढ़त के साथ ₹6802.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.51% उछलकर ₹6856.65 तक पहुंच गया था।
