Ambuja Cements Shares: अंबुजा सीमेंट्स के शेयर आज 11 जुलाई को कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत से अधिक उछल गए। अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी के शेयरों में यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) की ओर से रेटिंग बढ़ाए जाने की खबर के बाद आया है। नोमुरा ने अंबुजा सीमेंट्स की की आक्रामक क्षमता विस्तार को ध्यान में रखते हुए इसकी रेटिंग को डबल अपग्रेड करते हुए 'Buy' कर दिया है। इस अपग्रेड के साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने अंबुजा के शेयर के लिए अपने टारगेट प्राइस को 500 रुपये से बढ़ाकर 780 रुपये कर दिया है, जो करीब 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
