ताजे मार्केट कैप डेटा के आधार पर वर्गीकृत किए गए शेयरों की नई सूची आ गई है। म्यूचुअल फंड (एमएफ) इंडस्ट्री का संगठन एएमएफआई साल में दो बार जुलाई और जनवरी में शेयरों को उनके मार्केट कैप के मुताबिक पुनर्वर्गीकृत (reclassification) करता है। इस वर्गीकरण के मुताबिक लार्ज कैप स्टॉक्स में उन कंपनियों के स्टॉक्स शामिल होते हैं जो मार्केट कैप के हिसाव से टॉप 100 कंपनियों में होते हैं। वहीं, मिडकैप में वे कंनियां शामिल होती हैं जो मार्केट कैप के लिहाज से 101 से लेकर 250 नंबर पर होता हैं। जबकि स्मॉल कैप शेयरों की सूचि मार्केट कैप के हिसाब से 251 वें नंबर पर आने वाली कंपनी से शुरू होती है।
