Gensol Engineering Shares: सोलर एनर्जी सॉल्युशंस मुहैया कराने वाली जेनसॉल इंजीनयिरिंग के शेयर इस समय बिकवाली की भारी आंधी से जूझ रहे हैं। लगातार तीन कारोबारी दिनों में लोअर सर्किट को मिलाकर आठ कारोबारी दिनों में यह 42 फीसदी से अधिक टूट चुका है। अब सामने आ रहा है कि कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अंकित जैन ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने गुरुवार की देर शाम एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। उनका इस्तीफा 6 मार्च से प्रभावी हो चुका है यानी कि अंकित जैन कंपनी के सीएफओ नहीं हैं। उनकी जगह Jabirmahendi Mohammedraza Aga ने ली है जो जेनसॉल ग्रुप में कॉरपोरेट फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, इंवेस्टर रिलेशंस और अन्य भूमिकाएं निभा चुके हैं।
