Get App

ट्रंप टैरिफ कोहराम के बीच एक्सपर्ट ने इन शेयरों पर जताया भरोसा, निवेश कर कमाए मुनाफा

ट्रंप के टैरिफ अटैक का बुल्स जोरदार मुकाबला कर रहे हैं। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई। निफ्टी 23200 के ऊपर टिका है।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 12:29 PM
ट्रंप टैरिफ कोहराम के बीच एक्सपर्ट ने इन शेयरों पर जताया भरोसा, निवेश कर कमाए मुनाफा
प्रकाश गाबा Aurobindo Pharma के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है।

ट्रंप के टैरिफ अटैक का बुल्स जोरदार मुकाबला कर रहे हैं। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई। निफ्टी 23200 के ऊपर टिका है। टैरिफ छूट से फार्मा शेयरों का जोश हाई पर है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में साढ़े 3 परसेंट की तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। AUROBINDO PHARMA, LUPIN और DR REDDY'S 5 से 6 परसेंट तक उछले है।

इस बीच ट्रंप टैरिफ से US में मंदी की आशंका से IT सेक्टर में गहरी लाली छाई है। निफ्टी IT इंडेक्स 3 परसेंट नीचे फिसला है। PERSISTENT में 8 परसेंट की गिरावट आई। MPHASIS और COFORGE भी 4 से 6 परसेंट तक फिसले है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

प्रकाश गाबा की पसंद

Aurobindo Pharma -प्रकाश गाबा Aurobindo Pharma के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1140 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें