Lalbaugcha Raja Ganapati Utsav: महाराष्ट्र सहित देश में कई जगहों पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासतौर से मुंबई इस त्योहार की शोभा देखते ही बनती है। बप्पा का भव्य पंडाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। मुंबई के लालबागचा राजा गणेश मंडल को गणेशोत्सव के पहले तीन दिनों में 3.18 करोड़ रुपये का चढ़ावा मिला है। इसमें कैश, सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा शामिल है।
