Rakesh Jhunjhunwala के इस शेयर में हो सकती है 45% तक की कमाई, Q4 नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल फेडरल बैंक के शेयर (Federal Bank Shares) सोमवार को बाजार में चौतरफा गिरावट के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुए

अपडेटेड May 09, 2022 पर 5:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक की कुल 3.65% हिस्सेदारी है

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल फेडरल बैंक के शेयर (Federal Bank Shares) सोमवार को बाजार में चौतरफा गिरावट के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुए। यह बताता है कि बैंक के मार्च तिमाही के नतीजे निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक रहे हैं। Federal Bank का मार्च तिमाही में मुनाफा 13.1 फीसदी बढ़ा है। राकेश झुनझुनवाला के पास मार्च तिमाही के अंत फेडरल बैंक की 3.65 फीसदी हिस्सेदारी थी।

Federal Bank के नतीजे पर एक नजर

फेडरल बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में 13.1 प्रतिशत बढ़कर 541 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 478 करोड़ रुपये था। बैंक की इनकम मार्च तिमाही में बढ़कर 3948.24 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3843.87 करोड़ रुपये थी। वहीं पूरे वित्त वर्ष 2022 में बैंक का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन) 18.8 प्रतिशत बढ़कर 1889.82 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2021 में बैंक का मुनाफा 1590.30 करोड़ रुपये रहा था।

फेडरल बैंक के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद एनालिस्ट्स की क्या है राय-


ICICI सिक्योरिटीज : खरीदें

टारगेट प्राइस : 125 रुपये | मुनाफे की उम्मीद : 39.8%

ICICI सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा, "चौथी तिमाही में कोविड से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद बैंक का प्रदर्शन अच्छा रहा है, जो इसके मैनेजमेंट की क्षमताओं को दिखाता है। चौथी तिमाही में फेडरल बैंक की क्रेडिट लागत घटी है और ग्रोथ व मुनाफा भी अपेक्षित रेंज में रहा है। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 15% क्रेडिट ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। इसरा रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) 1 फीसदी से अधिक है। ऐसे में हमने इसके लिए 125 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखते हुए BUY रेटिंग दी है।"

यह भी पढ़ें- Tata Steel के शेयरों पर है एक्सिस सिक्योरिटीज को जबरदस्त भरोसा, बनाया अपना स्टॉक पिक फॉर द वीक

मोतीलाल ओसवाल: खरीदें

टारगेट प्राइस: 130 रुपये | मुनाफे की उम्मीद : 45%

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक फेडरल बैंक का मार्च तिमाही का नतीजा उम्मीदों के मुताबिक रहा है। ब्रोकरेज ने कहा कि इसका नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) घटा है, लेकिन इसे कम प्रोविजन से अपना मुनाफा सुधारने में मदद मिली है। ब्रोकरेज ने कहा, "इसकी बिजनेस ग्रोथ सामान्य रही है। हालांकि वित्त वर्ष 2023 में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। बैंक की लायबिलिटी फ्रेंचाइजी मजबूत है। इसका रिटेल डिपॉजिट मिक्स 94 फीसदी और CASA रेशियो 36.9 फीसदी रहा है।" ब्रोकरेज ने फेडरल बैंक को BUY रेटिंग देते हुए इससके लिए 130 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

LKP सिक्योरिटीज: खरीदें

टारगेट प्राइस : 116 रुपये | मुनाफे की उम्मीद : 29.8%

ब्रोकरेज ने कहा कि फेडरल बैंक की कमाई उसके उम्मीदों के मुताबिक रही है। हालांकि उसने बैंक के कमजोर NII ग्रोथ (7.4 फीसदी साल दर साल) को लेकर निराशा भी जताई है। ब्रोकरेज ने कहा, "बैंक की क्रेडिट गुणवत्ता ठीक है और कोई बड़ी बाधा नहीं है। हालांकि, इसकी बिजनेस ग्रोथ पर आगे सबकी निगाहें रहेंगी क्योंकि मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2013 के लिए 15% क्रेडिट ग्रोथ का लक्ष्य रखा है।" एलकेपी सिक्योरिटीज ने कहा कि लगातार बढ़ोतरी से स्टॉक की रि-रेटिंग बुक वैल्यू के 1.0 गुना से अधिक हो सकती है।"

फेडरल बैंक में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग

फेडरल बैंक में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों की हिस्सेदारी है। मार्च तिमाही के अंत तक राकेश झुनवाला के पास बैंक की 2.64 और उनकी पत्नी के पास 1.01 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस तरह झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक की कुल 3.65 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 690 करोड़ रुपये है। सोमवार को एनएसई पर फेडरल बैंक के शेयर 2.91 फीसदी की बढ़त के साथ 93.75 रुपये के भाव पर बंद हुए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।