Get App

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त, अगले पांच सालों के लिए हुई नियुक्ति

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत एम. अंबानी को कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया। मानव संसाधन, नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर काम करते हुए बोर्ड ने 1 मई, 2025 से शुरू होने वाले पांच साल के कार्यकाल के लिए अनंत अंबानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को ऐसा सूचित किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 9:57 AM
अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त, अगले पांच सालों के लिए हुई नियुक्ति
अनंत अंबानी रिलायंस समूह की कई कंपनियों के बोर्ड में भी काम करते हैं। इनमें जियो प्लेटफॉर्म, रिलायंस रिटेल वेंचर्स, रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी शामिल हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड सदस्य भी हैं

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) ने शुक्रवार को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Chairman Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत एम. अंबानी (Anant M. Ambani) को कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक (whole-time director) नियुक्त किया। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि मानव संसाधन, नामांकन और पारिश्रमिक समिति (Human Resources, Nomination and Remuneration Committee) की सिफारिश पर काम करते हुए बोर्ड ने 1 मई, 2025 से शुरू होने वाले पांच साल के कार्यकाल के लिए अनंत अंबानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

रिलायंस समूह की अन्य कंपनियों से भी जुड़े रहे

रिलायंस के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर चुके अनंत अंबानी अब भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी में अधिक सक्रिय कार्यकारी भूमिका निभाएंगे। अनंत अंबानी रिलायंस समूह की कई कंपनियों के बोर्ड में भी काम करते हैं। इनमें मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म (Jio Platforms), मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स (Reliance Retail Ventures) और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी (Reliance New Energy) और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी (Reliance New Solar Energy) शामिल हैं। वह सितंबर 2022 से रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) के बोर्ड सदस्य भी हैं।

अमेरिकी ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक अनंत हैं पशु प्रेमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें