Anant Raj Q2 Results: अनंत राज को ₹157 करोड़ का प्रॉफिट, डेटा सेंटर कारोबार बढ़ाने की तैयारी

Anant Raj Q2 Results: रियल एस्टेट कंपनी अनंत राज का मुनाफा 14% बढ़कर ₹157 करोड़ पहुंच गया है। कंपनी डेटा सेंटर कारोबार को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी में है। हरियाणा में विस्तार, AI सेवाओं और नए लग्जरी प्रोजेक्ट के बीच शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 7:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुधवार को Anant Raj का शेयर 1% से ज्यादा गिरकर ₹461.85 पर बंद हुआ।

Anant Raj Q2 Results: रियल एस्टेट और डेटा सेंटर बिजनेस से जुड़ी अनंत राज ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% बढ़कर ₹157 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹138 करोड़ था।

रेवेन्यू और EBITDA में बढ़ोतरी

अनंत राज का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 5% बढ़कर ₹662 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹631 करोड़ था। वहीं, EBITDA 18% बढ़कर ₹198 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹168 करोड़ था।


कंपनी का EBITDA मार्जिन भी सुधरा है। यह पिछले साल की दूसरी तिमाही के 26.6% से बढ़कर 29.9% हो गया। यानी इसमें 3.3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई।

पहली छमाही में भी बढ़ी कमाई

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹1,293 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,223 करोड़ था। इस दौरान नेट प्रॉफिट ₹264 करोड़ से बढ़कर ₹306 करोड़ पहुंच गया। वहीं, प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹315 करोड़ से बढ़कर ₹373 करोड़ रहा।

डेटा सेंटर क्षमता 357 MW तक पहुंचाने का लक्ष्य

अनंत राज की सब्सिडियरी Anant Raj Cloud Singapore ने Orange Business Services Singapore और हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ समझौता किया है। इसका मकसद हरियाणा को डेटा सेंटर, सॉवरेन क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर का ग्लोबल हब बनाना है।

कंपनी के दो डेटा सेंटर कैंपस चालू हो चुके हैं। इनकी कुल क्षमता 28 MW है। कंपनी वित्त वर्ष 2031-32 तक IT लोड क्षमता 357 MW करने का लक्ष्य रखती है। वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक इसे 63 MW तक पहुंचाने की योजना है। कंपनी ने इसी वित्त वर्ष में AI आधारित सेवाएं शुरू करने की बात भी कही है।

गुरुग्राम में नया रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट

अनंत राज को गुरुग्राम के सेक्टर 63A में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर अपने लग्जरी प्रोजेक्ट The Estate One के लिए RERA रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिल गया है। इसका संभावित बिल्ट-अप एरिया 12.2 लाख वर्ग फुट है। कंपनी इसे जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है।

अनंत राज के शेयरों का हाल

बुधवार को Anant Raj का शेयर 1% से ज्यादा गिरकर ₹461.85 पर बंद हुआ। शेयर 2026 में अब तक 16% से ज्यादा और पिछले 12 महीनों में करीब 26% टूट चुका है। कंपनी की प्रस्तावित स्कीम के तहत डेटा सेंटर और क्लाउड कारोबार को अलग करने की योजना पर अभी स्टॉक एक्सचेंजों और SEBI से जरूरी NOC का इंतजार है।

Bandhan Bank Q2 Results: बंधन बैंक का मुनाफा 24% बढ़कर ₹622 करोड़ हुआ, NPA में भी सुधार

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।