Anant Raj Share Price: रियल एस्टेट और डेटा सेंटर कंपनी अनंत राज के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। ₹25 हजार करोड़ के निवेश से जुड़े ऐलान पर अनंत राज के शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही 4% से अधिक उछल पड़े। एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद शाम में कंपनी ने हरियाणा सरकार के साथ समझौते की जानकारी दी। इस साझेदारी ने आज कंपनी के शेयरों की चमक बढ़ा दी। आज बीएसई पर यह 2.52% की बढ़त के साथ ₹552.40 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.61% उछलकर ₹563.65 तक पहुंच गया था।
