Get App

Stock in Focus: डेटा सेंटर कंपनी ने किया ₹25000 करोड़ का समझौता, शेयरों पर दिख सकता है असर

Stock in Focus: 25,000 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर निवेश प्लान के साथ यह डेटा सेंटर कंपनी एक बार फिर चर्चा में है। हरियाणा सरकार के साथ हुए नए समझौते से कंपनी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार को बड़ी रफ्तार मिल सकती है। शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 9:34 PM
Stock in Focus: डेटा सेंटर कंपनी ने किया ₹25000 करोड़ का समझौता, शेयरों पर दिख सकता है असर
अनंत राज का शेयर सोमवार को 4.76% बढ़कर 538.60 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: रियल एस्टेट और डेटा सेंटर कंपनी Anant Raj ने हरियाणा सरकार के तहत काम करने वाले Haryana Enterprises Promotion Centre (HEPC) के साथ एक समझौता (MoU) किया है।

यह समझौता डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज सेक्टर में निवेश और विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। कंपनी ने बताया कि वह इस क्षेत्र में करीब 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ समझौता

यह MoU 1 जून 2026 को 'Make in Haryana Policy & Other Sectoral Policies' कार्यक्रम के दौरान साइन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें