Andhra Cements Share: आंध्र सीमेंट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 1 अक्टूबर को 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। यह स्टॉक BSE पर 94.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए 180 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किया है। इस खबर के बाद आंध्र सीमेंट्स के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 872.41 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 139 रुपये और 52-वीक लो 76.38 रुपये है।
