Get App

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक बयान और झूम उठे ये 3 शेयर! Angel One में तो 7% की आ गई तेजी

इक्विटी पर टैक्स को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नरम रुख ने बाजार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोश भर दिया। Angel One 7% और Motilal Oswal 6% चढ़े, CDSL और CAMS में भी अच्छी खरीदारी दिखी। वित्त मंत्री ने बदलाव का वादा तो नहीं किया, लेकिन निवेशकों की बेचैनी को माना। जानिए LTCG टैक्स का मौजूदा नियम क्या है और बाजार क्या उम्मीद लगा रहा है

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 12:18 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक बयान और झूम उठे ये 3 शेयर! Angel One में तो 7% की आ गई तेजी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इक्विटी टैक्स पर निवेशकों की चिंता को माना और कहा कि वो रिटेल निवेशकों की बेचैनी समझती हैं।

शेयर बाजार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। Angel One, Central Depository Services (India) Ltd यानी CDSL और Motilal Oswal Financial Services के शेयर 7% तक चढ़ गए। ये तेजी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने भारत के टैक्स ढांचे को लेकर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPI और घरेलू इक्विटी बाजार से जुड़े लोगों की चिंताओं को माना। निवेशकों को इससे उम्मीद जगी है कि शेयरों पर लगने वाले मौजूदा टैक्स पर सरकार दोबारा विचार कर सकती है।

Nifty Capital Markets इंडेक्स 3% उछला

वित्त मंत्री के बयान का असर पूरे सेक्टर पर एक साथ दिखा। Nifty Capital Markets इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ गया। सबसे खास बात ये रही कि इस इंडेक्स में शामिल सभी 17 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। यानी एक भी शेयर ऐसा नहीं था जो लाल निशान में फिसला हो।

आमतौर पर किसी सेक्टर में तेजी आती है तो कुछ शेयर चढ़ते हैं और कुछ पीछे रह जाते हैं। लेकिन जब पूरा इंडेक्स एक सुर में ऊपर जाए, तो साफ समझ आता है कि बाजार किसी एक खबर को पूरे सेक्टर के लिए अच्छा मान रहा है। मंगलवार को टैक्स से जुड़ी उम्मीद ने यही काम किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें