Angel One Share Price: फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी एंजेल वन के शेयर में जुलाई महीने में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं यह अपने पीक से 42 प्रतिशत नीचे आ चुका है। बीएसई पर शेयर का रिकॉर्ड हाई 3874.7 रुपये, 15 जनवरी 2024 को देखा गया था। एंजेल वन का शेयर 12 जुलाई को बीएसई पर 2243.75 रुपये पर क्लोज हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 20200 करोड़ रुपये है। तकनीकी विश्लेषक अमित सेठ का मानना है कि निवेशकों को एंजेल वन में अपनी पोजीशन से बाहर निकल जाना चाहिए क्योंकि यह शेयर चार्ट पर अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। इनमें महत्वपूर्ण 200-डे मूविंग एवरेज भी शामिल है।
