Stock Market Holidays: मुहर्रम पर इस दिन बंद रहने वाले हैं BSE और NSE

Stock Market Holidays List: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दोनों, हर शनिवार और रविवार के अलावा कुछ राष्ट्रीय अवकाशों पर भी बंद रहते हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानि MCX भी हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। इस साल, जुलाई के बाद के महीनों में शेयर बाजार और MCX 5 दिन बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Jul 13, 2024 पर 2:53 PM
जुलाई में BSE और NSE की शनिवार और रविवार के अलावा केवल एक मुहर्रम की ही छुट्टी है।

Share Market Holidays List: 15 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में एक कारोबारी दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं। मौका मुहर्रम का है। इसके चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों, 17 जुलाई को बंद रहेंगे। इस दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB, करेंसी डेरिवेटिव और इंट्रेस्ट डेरिवेटिव में कारोबार नहीं होगा। कुछ सार्वजनिक अवकाशों के अलावा शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं।

जुलाई में BSE और NSE की शनिवार और रविवार के अलावा केवल एक मुहर्रम की ही छुट्टी है। MCX (Multi Commodity Exchange) पर भी जुलाई में शनिवार और रविवार के अलावा केवल इसी दिन छुट्टी है। जुलाई में शनिवार और रविवार की छुट्टियां इस तरह हैं...

6 जुलाई: शनिवार

7 जुलाई: रविवार


13 जुलाई: शनिवार

14 जुलाई: रविवार

20 जुलाई: शनिवार

21 जुलाई: रविवार

27 जुलाई: शनिवार

28 जुलाई: रविवार

जुलाई के बाद इस साल और कितनी छुट्टियां

जुलाई के बाद के महीनों में शेयर बाजार और MCX शनिवार, रविवार के अलावा और किन अवकाशों पर बंद रहेंगे, उसकी लिस्ट इस तरह है-

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

1 नवंबर: दिवाली-लक्ष्मी पूजन

15 नवंबर: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर: क्रिसमस

फार्मा कंपनी देने वाली है ₹410 का डिविडेंड, 19 जुलाई है रिकॉर्ड डेट

12 जुलाई को नए हाई पर पहुंचे शेयर बाजार

टीसीएस के अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर आईटी और टेक्नोलॉजी शेयरों में तगड़ी खरीद से 12 जुलाई को सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स 622 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 80,519.34 के नए हाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 996.17 अंक तक उछलकर 80,893.51 के हाई पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी भी 186.20 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 24,502.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 276.25 अंक उछलकर 24,592.20 के नए शिखर पर पहुंच गया था। 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में सेंसेक्स में कुल 522.74 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि निफ्टी 178.3 अंक या 0.73 प्रतिशत चढ़ने में सफल रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।