Get App

Annu Projects IPO Listing: लिस्ट होते ही ₹99 का शेयर अपर सर्किट पर, लेकिन आईपीओ निवेशक 24% घाटे में

Annu Projects IPO Listing: अन्नू प्रोजेक्ट्स एक ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) कंपनी है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 02, 2026 पर 4:13 PM
Annu Projects IPO Listing: लिस्ट होते ही ₹99 का शेयर अपर सर्किट पर, लेकिन आईपीओ निवेशक 24% घाटे में
Annu Projects IPO Listing: अन्नू प्रोजेक्ट्स का ₹175 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-28 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Annu Projects IPO Listing: टेलीकॉम सेक्टर से लेकर गैस पाइपलाइन के लिए EPC कंपनी अन्नू प्रोजेक्ट्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल करीब 3 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹99 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹75.00 और NSE पर ₹72.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि निवेशकों की पूंजी ही 27% तक घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की।

उछलकर BSE पर यह ₹78.74 के अपर सर्किट तक पहुंचा था। इस हाई लेवल पर मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह ₹77.90 (Annu Projects Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 21.31% घाटे में हैं।  मार्केट में माहौल की बात करें तो शुरुआती कारोबार में ही आज सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो निफ्टी भी फिसलकर 23800 के नीचे आ गया था और दिन के आखिरी में ये लाल बंद हुए।

Annu Projects IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

अन्नू प्रोजेक्ट्स का ₹175 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-28 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.72 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 3.55 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.68 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें