Nifty50 इंडेक्स के आगामी अर्धवार्षिक फेरबदल में अडानी ग्रुप का शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)निफ्टी में श्री सीमेंट (Shree Cement)की जगह ले सकता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के 10 अगस्त को जारी एक नोट के मुताबिक इस बदलाव के चलते 2400 करोड रुपये शेयरों की खरीद-फरोख्त देखने को मिल सकती है।
