Antony Waste में 9% का तगड़ा उछाल, जापान के ₹44 करोड़ के खास निवेश ने भरी चाबी

Antony Waste Shares: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर ने घरेलू स्टॉक मार्केट में शानदार रौनक कर दी और सेंसेक्स (Sensex)-निफ्टी (Nifty) 4-4% से अधिक उछल पड़े। खरीदारी के इस माहौल में एंटोनी वेस्ट ने ऐलान किया कि इसके सब्सिडरी की दो एसपीवी में जापान की एक कंपनी निवेश करेगी। इसके चलते एंटोनी वेस्ट के शेयर 9% से अधिक उछल पड़े। जानिए जापानी कंपनी कितना निवेश कर रही है और प्लान क्या है

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 4:28 PM
Antony Waste की सब्सिडरी एंटोनी लारा एंवायरो ने जापान की जेएफई इंजीनियरिंग के साथ एग्रीमेंट्स किया है। जेएफई इंजीनयरिंग ने एंटोनी वेस्ट की सब्सिडरी की आंध्र प्रदेश में दो वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट्स में 75 करोड़ येन यानी करीब ₹44 करोड़ तक के निवेश के लिए एग्रीमेंट किया है।

Antony Waste Shares: एंटोनी वेस्ट के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर ने तो मार्केट में पॉजिटिव माहौल बनाया ही है लेकिन एंटोनी वेस्ट के एक ऐलान ने भी इसे सपोर्ट किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसकी एक सब्सिडरी ने अपनी दो SPVs (स्पेशल पर्पज वेईकल्स) में 25-25% हिस्सेदारी जापान के जेएफई को दे रही है तो एंटोनी वेस्ट के शेयर चहक उठे और यह 9% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से भाव अब भी काफी मजबूत बने हुए हैं। आज बीएसई पर यह 5.54% की बढ़त के साथ ₹443.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.40% उछलकर ₹459.85 तक पहुंच गया था।

आज मार्केट में माहौल की बात करें तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 4% तक उछल पड़े। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 2900 से अधिक प्वाइंट्स उछलकर 77600 के पार तो निफ्टी 50 भी 890 प्वाइंट्स चढ़कर 24 हजार के पार चला गया। सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक्स शुरुआती कारोबार में ग्रीन थे तो सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स भी ग्रीन जोन में थे। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी खरीदारी का तगड़ा जोश दिखा।

Antony Waste के सब्सिडरी की SPVs में कितना आएगा निवेश?


एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि इसकी सब्सिडरी एंटोनी लारा एंवायरो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने जापान की जेएफई इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के साथ एग्रीमेंट्स किया है। जेएफई इंजीनयरिंग ने एंटोनी वेस्ट की सब्सिडरी की आंध्र प्रदेश में दो वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट्स में 75 करोड़ येन यानी करीब ₹44 करोड़ तक के निवेश के लिए एग्रीमेंट किया है। यह निवेश दो SPVs (स्पेशल पर्पज वेईकल्स)-कडपा रिन्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और कुर्नूल रिन्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में शेयरों के प्राइमरी इश्यू के जरिए होगा।

इस सौदे के के बाद जेएफई इंजीनियरिंग की इन दोनों एसपीवी में से हर एक में 25% हिस्सेदारी जाएगी। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इनमें बाकी 75% हिस्सेदारी एंटोनी लारा की होगी। इस साझेदारी का लक्ष्य आंध्र प्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट सेटअप करना है जिससे एंटोनी वेस्ट की रिन्यूएबल और सस्टेनेबेल वेस्ट मैनेजमेंट सेगमेंट में स्थित मजबूत होगी। कंपनी का कहना है कि जापान के जेएफई के पास कुछ गवर्नेंस राइट्स भी होंगे जैसे कि यह एसपीवी के बोर्ड्स में एक डायरेक्टर भी नॉमिनेट कर सकेगा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 30 जून 2025 को बीएसई पर यह ₹692.05 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस रिकॉर्ड हाई लेवल से 9 ही महीने में यह 46% टूटकर पिछले वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन 30 मार्च 2026 को ₹373.70 के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Shriram Finance Shares: बोर्ड ने MUFG को 47 करोड़ शेयरों के अलॉटमेंट को दी मंजूरी, इस भाव पर हुआ लेन-देन

कच्चा तेल धड़ाम तो इन शेयरों में 11% का उछाल, एक नहीं चार सेक्टर्स में छाई रौनक, क्या है कनेक्शन?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।