Stock in Focus: होटल कंपनी को मेघालय सरकार से मिला कॉन्ट्रैक्ट, 60 साल तक 5-स्टार होटल चलाएगी

Stock in Focus: मेघालय में एक होटल कंपनी को 120 कमरों वाला 5-स्टार होटल बनाने और 60 साल तक चलाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को 7 करोड़ रुपये का प्रीमियम देना होगा। PL Capital ने 160 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 9:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने Apeejay Surrendra Park Hotels के शेयर पर BUY रेटिंग दी है।

Stock in Focus: होटल कारोबार से जुड़ी कंपनी Apeejay Surrendra Park Hotels को मेघालय सरकार से 5-स्टार बिजनेस होटल बनाने और चलाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। उसे मेघालय सरकार के पर्यटन निदेशालय से लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। यह होटल न्यू शिलॉन्ग टाउनशिप के उमसावली में बनाया जाएगा। इसमें कम से कम 120 कमरे होंगे। होटल कंपनी के अपने ब्रांड के तहत चलेगा।

कंपनी को 25 नवंबर को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया था। यह प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत डेवलप होगा। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 60 साल होगी। इसमें शुरुआती तीन साल होटल के कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट के लिए रखे गए हैं।

सरकार को देगी 7 करोड़ रुपये का प्रीमियम


इस समझौते के तहत Apeejay Surrendra मेघालय सरकार को 7 करोड़ रुपये का एकमुश्त प्रीमियम देगी। इसके अलावा हर साल कन्सेशन फीस, लीज रेंटल और ग्रॉस रेवेन्यू का 4.15% हिस्सा भी सरकार को देना होगा।

होटल में रेस्टोरेंट, कैफे, मीटिंग रूम, बैंक्वेट हॉल, स्पा और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी।

नॉर्थईस्ट में बढ़ेगी कंपनी की मौजूदगी

इस प्रोजेक्ट के साथ कंपनी मेघालय में पहली बार अपना होटल खोलेगी। इससे नॉर्थईस्ट भारत में उसकी मौजूदगी बढ़ेगी। होटल से पर्यटकों के अलावा कॉरपोरेट ग्राहकों और मीटिंग, कॉन्फ्रेंस जैसे आयोजनों को भी सेवाएं देने की उम्मीद है।

30 सितंबर 2026 तक कंपनी के पास कुल 43 होटल थे। इनमें 2,729 कमरे हैं। सितंबर तक समाप्त हुई छह महीने की अवधि में कंपनी के खुद के होटलों की औसत ऑक्यूपेंसी 94% रही।

Apeejay Surrendra पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने Apeejay Surrendra Park Hotels के शेयर पर BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने ₹160 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव यानी ₹103 के मुकाबले शेयर में करीब 55% की तेजी की संभावना है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के होटल कारोबार में लगातार विस्तार हो रहा है। अगले 18 महीनों में 18 नए होटल जोड़ने की योजना है। इसके अलावा, कंपनी की बेकरी और कैफे चेन Flurys का भी विस्तार हो रहा है।

'2027 में 29000 तक जाएगा निफ्टी', JP मॉर्गन को भारतीय बाजार में 12% तेजी की उम्मीद

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।