Top 4 Intraday Stocks: अच्छी शुरुआत के बाद बाजार फिसला। ऊपरी स्तरों से निफ्टी 175 प्वाइंट से ज्यादा गिरकर 23100 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी दबाव देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉल कैप में गिरावट ज्यादा देखने को मिली। डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 3% चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने भारती एयरटेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए अंबुजा सीमेंट पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने पीआई इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः APL Apollo Tubes
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने APL Apollo Tubes के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1560 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14.95 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 22-28-32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Bharti Airtel में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bharti Airtel में 1645 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1700-1710 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1630 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Ambuja Cement
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने सीमेंट सेक्टर से Ambuja Cement पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ambuja Cement में 560 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 585 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 548 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - PI Indutries
Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से PI Indutries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि PI Indutries के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 3511 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 4300-4500 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)