Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते आखिरी दिन शुक्रवार 24 जनवरी को बाजार हल्की मजबूती के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 34.44 अंक या 0.05 प्रतिशत ऊपर 76554.82 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 22.00 अंक या 0.09 प्रतिशत चढ़ कर 23227.30 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 931 शेयर बढ़े। जबकि 515 शेयर गिरे। निफ्टी पर बीपीसीएल, श्रीराम फाइनेंशियल, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि डीआरएल, अपोलो हॉस्पिटल्स, मारुति सुजुकी के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - JSW Steel
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें जेएसडब्ल्यू स्टील का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 941 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 960 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 935 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - Maruti Suzuki
चंदन तापड़िया ने बाजार खुलते ही मारुति सुजुकी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 12600 रुपये तक जा सकता है। इसमें 12041 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 11750 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Eicher Motors
राजेश सातपुते ने आज के लिए ऑटो सेक्टर की कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि आयशर मोटर्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5170 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5260-5300 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5130 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - IOC
आशीष बहेती ने आज के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि आईओसी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 132 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 134.50 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bharti Airtel
अमित सेठ ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में भारती एयरटेल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 1648 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 1680 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1628 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - KPIT Technology
शिल्पा राउत ने आज के लिए टेक्नोलॉजी स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि केपीआईटी टेक्नोलॉजी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1368 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1400-1420 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1340 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)