CGPs के लिए APM गैस आवंटन में कटौती, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के शेयरों में दबाव

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए APM गैस आवंटन घट गया है। CNBC-TV18 को मिली एक्सक्सूसिव जानकारी के मुताबिक Administrative Price Mechanism के तहत गैस आवंटन 72% से घटकर 50% हो गया है

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूत्रों के मुताबिक CGD के लिए एडमिनिस्टर्ड प्राइस मेकैनिज्म (APM) गैस आवंटन में कटौती होगी।

IGL, MGL, गुजरात गैस के शेयरों पर आज दबाव है। दरअसल, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए APM गैस आवंटन घट गया है। CNBC-TV18 को मिली एक्सक्सूसिव जानकारी के मुताबिक Administrative Price Mechanism के तहत गैस आवंटन 72% से घटकर 50% हो गया है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा कट है। ऐसे में  गैस प्राइस हाइक पर बाजार जानकार का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर कीमतें बढ़ाना चुनौतीपूर्ण होगा।

सूत्रों के मुताबिक CGD के लिए एडमिनिस्टर्ड प्राइस मेकैनिज्म (APM) गैस आवंटन में कटौती होगी। प्राइवेट प्लेयर ने अधिक आवंटन की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक प्राइवेट प्लेयर सरकारी अधिकारियों से मिले है। कटौती का आदेश 16 अक्टूबर से लागू होगा।

सूत्रों का कहना है कि APM गैस आवंटन में कटौती से सिटी गैस डिस्टीब्यूशन कंपनियों पर असर पड़ेगा। IGL, MGL, गुजरात गैस पर इसका असर संभव है। कंपनियों को मार्जिन बरकरार रखने के लिए CNG कीमतें बढ़ानी होंगी।गौरतलब है कि FY24 के शुरू आवंटन 85% था। आवंटन में अब तक की सबसे बड़ी कटौती होगी।


शेयरों में दबाव

आईजीएल का शेयर 2.55 बजे के आसपास एनएसई पर 10.45 रुपये यानी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर 507.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं महानगर गैस का शेयर 28.70 रुपये यानी 1.61 फीसदी से की गिरावट लेकर 1759 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि गुजरात गैस का शेयर 17.58 रुपये यानी 3.04 फीसदी गिरकर 568 रुपये पर नजर आ रहा है।

Chemical stocks : केमिकल कंपनियों में केमिकल लोचा! जनिए क्या है इस सेक्टर पर ब्रोकर्स की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।