चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Apollo Hospitals पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 153 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 230 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 115 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
Jupiter Wagons पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से 132 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार में चौतरफा खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप इंडेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। बाजार में गिरने वाले 700 शेयरों के मुकाबले 2100 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने अपोलो हॉस्पिटल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने एलएंडटी में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा प्रशांत सावंत ने इरकॉन पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने ज्युपिटर वैगन्स लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Apollo Hospitals

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Apollo Hospitals के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 153 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 230 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 115 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः L&T Future


    राजेश सातपुते ने L&T पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि L&T में 2309 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2350/2360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2290 रुपये पर लगाएं।

    Today's Top Brokerages Calls: HUL भारती एयरटेल, अशोक लीलैंड और ITC के शेयर्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः IRCON

    प्रशांत सावंत ने IRCON पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि IRCON में 86.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 95/97 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 82 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Jupiter Wagons Ltd

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Jupiter Wagons Ltd का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Jupiter Wagons Ltd के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 132 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 169 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।