Get App

Apollo Hospitals, मेरिको और इक्विटास एसएफबी के शेयरों में शॉर्ट टर्म में होगी शानदार कमाई

Nifty 50 के लिए अब एकमात्र रेसिस्टेंस 18,887 का लेवल है, जो इसका ऑल-टाइम हाई लेवल भी है। यह जून 2022 के बॉटम से दिसंबर 2022 के टॉप और फिर मार्च 2023 के बॉटम के दौरान पूरे स्विंग का 50 फीसदी Fibonacci एक्सटेंशन लेवल है। अगर Nifty 18,887 को पार कर जाता है तो अगला रेसिस्टेंस 61.8 फीसदी Fibonacci Extension पर है, जो 19,372 है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2023 पर 10:09 PM
Apollo Hospitals, मेरिको और इक्विटास एसएफबी के शेयरों में शॉर्ट टर्म में होगी शानदार कमाई
BANK NIFTY के आने वाले हफ्तों में 45,000 की तरफ बढ़ने की उम्मीद है।

Nifty पिछले हफ्ते पिछले स्विंग हाई के अहम रेजिस्टेंस को पार करने में कामयाब रहा, जो 18,458 पर था। इससे डेली चार्ट पर सिमेट्रिकल ट्रायंग्ल पैटर्न ब्रेकआउट हुआ है, जो प्राइमरी अपट्रेंड जारी रहने का संकेत देता है। अब एकमात्र रेसिस्टेंस जो दिखता है वह 18,887 का निफ्टी का ऑल-टाइम हाई लेवल है। यह जून 2022 के बॉटम से दिसंबर 2022 के टॉप और फिर मार्च 2023 के बॉटम के दौरान पूरे स्विंग का 50 फीसदी Fibonacci एक्सटेंशन लेवल भी है। अगर Nifty 18,887 को पार कर जाता है तो अगला रेसिस्टेंस 61.8 फीसदी Fibonacci Extension पर है, जो 19,372 है।

Nifty के लिए शॉर्ट टर्म सपोर्ट अब 18,450 पर है, जो शॉर्ट टर्म चार्ट पर पिछला स्विंग हाई है। इसके बाद निफ्टी को 18,200-18,250 की रेंज पर सपोर्ट मिलेगा। मार्केट का breadth बहुत मजबूत है, क्योंकि 62 फीसदी शेयर अपने 200 DMA के ऊपर हैं। स्ट्रॉन्ग breadth से मार्केट की तेजी को सपोर्ट मिल रहा है।

टेक्निकल पॉजिशनिंग को देखते हुए हमारा मानना है कि Nifty अपने 18,887 के ऑल-टाइम हाई की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा। इस लेवल को पार कर जाने के बाद यह 19,372 तक जा सकता है। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को लॉन्ग होल्ड करने की सलाह है। उन्हें 18,450 पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। पॉजिशनल ट्रेडर्स को निफ्टी में 18,200 पर स्टॉपलॉस रखना होगा। Bank Nifty के आने वाले हफ्तों में 45,000 की तरफ बढ़ने की उम्मीद है।

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल एवं डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजनी का मानना है कि निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में शानदार प्रॉफिट कमाया जा सकता है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें